तेल उद्योग सुरक्षा निदेशालय का अवलोकन


तेल उद्योग सुरक्षा निदेशालय का अवलोकन

ओआईएसडी (तेल उद्योग सुरक्षा निदेशालय) पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत एक तकनीकी निदेशालय है जो भारत में तेल और गैस उद्योग में सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से स्व-नियामक उपायों की एक श्रृंखला के कार्यान्वयन को तैयार और समन्वयित करता है। ओआईएसडी की स्थापना 1986 में हुई थी।
कार्यकारी निदेशक की अध्यक्षता में ओआईएसडी को अपने निर्देश और मार्गदर्शन सुरक्षा परिषद  से प्राप्त होते हैं, जो पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में सुरक्षा पर सर्वोच्च निकाय है और इसकी अध्यक्षता पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव करते हैं ।
सुरक्षा परिषद का मुख्य उद्देश्य डिजाइन, परिचालन और रखरखाव के मामले में प्रक्रियाओं और दिशा-निर्देशों को निर्धारित करना है, साथ ही लागत प्रभावी तरीके से उच्चतम सुरक्षा मानकों को प्राप्त करने के उद्देश्य से नई परिसंपत्तियों का सृजन करना है।

ओआईएसडी के भीतर उप-समूह


  • तेल एवं गैस उद्योग की गतिविधियों के संपूर्ण आयामों को कवर करने के लिए ओआईएसडी में निम्नलिखित उप-समूह गठित किए गए हैं:

    सुरक्षा में ओआईएसडी की प्रमुख भूमिकाएँ


    • पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस (अपतटीय परिचालन में सुरक्षा) नियम, 2008 के कार्यान्वयन की देखरेख के लिए सक्षम प्राधिकारण।
    • अपतटीय स्थिर और मोबाइल प्रतिष्ठानों के संचालन के लिए सहमति प्रदान करना।
    • ओआईएसडी मानकों का विकास एवं संशोधन।
    • बाह्य सुरक्षा ऑडिट (ईएसए) और आकस्मिक सुरक्षा ऑडिट (एसएसए) करना।
    • नई सुविधाओं/स्थापनाओं की प्रारंभ होने से पहले प्रारंभ पूर्व सुरक्षा ऑडिट (पीसीएसए) करना।
    • तेल एवं गैस उद्योग का संगठनात्मक स्तर पर ऑडिट करना।
    • घटना के मूल कारणों की पहचान करने के लिए जांच करना तथा ऐसी ही घटना की पुनरावृत्ति से बचने के लिए सिफारिशें देना।

    • निम्‍नलिखित माध्‍यमों से ज्ञान का प्रसार करना:
    • आंतरिक ऑडिटटर्स के लिए प्रशिक्षण
    • सुरक्षा संवाद (मासिक वेबिनार)
    • सेमिनार और कार्यशालाएं
    • घटनाओं का अध्ययन
    • सुरक्षा चेतावनियाँ
    • सुरक्षा चेतना (ओआईएसडी की आंतरिक पत्रिका)